जैन उच्च पदस्थ अधिकारी (जाप) संगोष्ठी :

समाज के उच्च पदों पर प्रतिष्ठित बंधुओं के विचारों, भावनाओं एंव समाज के प्रति उनके उत्तरदायित्वों को मददेनजर रखते हुए भारत जैन महामंडल ने पावापुरी (राजस्थान) एंव रुडकी (उत्तरांचल) में दो दिवसीय विशाल संगोष्ठी का आयोजन कर उन्हें समाज से जोडने के सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए एक नई परंपरा को आगे बढाने का संकल्प लिया है, जिसकी सर्वत्र सराहना हो रही है |
महामंडल द्वारा जनवरी-२००९ में जाप की तृतीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है | मंडल इस परंपरा को निरंतर जारी रखते हुए प्रतिवर्ष ऐसे आयोजनों को कर समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्वों का निर्वाह कर रहा है | समाज एवं राष्ट्रहित के लोक कल्याण्कारी कार्यो को करने के लिए महामंडल प्रतिबध्दता से निरंतर आगे बढ रहा है |