विश्‍वमैत्री दिवस :

क्षमा जहां अहिंसा दर्शन का महत्वपूर्ण तत्व है |वहीं सफल व्यक्तित्व का अभिन्न अंग है | यह व्यक्ति में संवेदनशीलता और मैत्री की भावना का सतत विकास करती है | क्षमापना जैन जीवन शैली का अत्यन्त ही महत्वपूर्ण तत्व है | इसीलिए पर्युषण महापर्व की समाप्ति पर मैत्री भाव से सराबोर यह आयोजन किया जाता है |भारत जैन महामण्डल संवत्सरी तथा दशलक्षण महापर्वों के पश्चात यह दिवस सामूहिक क्षमापना और भ्रातृभाव के विकास के आयोजन के रुप में अनेकों वर्षों से आयोजित कर रही है |

अहिंसा दिवस :

अहिंसा दिवस : भगवान महावीर ने अहिंसा को परम धर्म माना | अलगाव और साम्प्रदायिक हिंसा से पीड़ित विश्व के लिये अहिंसा दर्शन एकमात्र हल है | अहिंसा की भावधारा स्थापित हो इसके लिए महामण्डल ने भगवान महावीर की जन्म जयन्ती को 'अहिंसा दिवस' के रुप में मनाना आरम्भ किया | अहिंसा में विश्वास करने वाले महात्मा गांधी और डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जैसे अनेकों व्यक्तित्व इस अवसर पर उपस्थित रहे हैं | आज देश विदेश में अहिंसा दिवस विशाल स्वरुप में मनाया जाने लगा है |


जैन उच्च पदस्थ अधिकारी (जाप) संगोष्ठी :

समाज के उच्च पदों पर प्रतिष्ठित बंधुओं के विचारों, भावनाओं एंव समाज के प्रति उनके उत्तरदायित्वों को मददेनजर रखते हुए भारत जैन महामंडल ने पावापुरी (राजस्थान) एंव रुड़की (उत्तरांचल) में दो दिवसीय विशाल संगोष्ठी का आयोजन कर उन्हें समाज से जोडने के सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए एक नई परंपरा को आगे बढाने का संकल्प लिया है, जिसकी सर्वत्र सराहना हो रही है |
मंडल इस परंपरा को निरंतर जारी रखते हुए प्रतिवर्ष ऐसे आयोजनों को कर समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्वों का निर्वाह कर रहा है | समाज एवं राष्ट्रहित के लोक कल्याणकारी कार्यो को करने के लिए महामंडल प्रतिबध्दता से निरंतर आगे बढ़ रहा है |


सांस्कृतिक संध्या :

गणतंत्र दिवस २६ जनवरी २००९ के सुअवसर पर भारत जैन महामंडल द्वारा न्यु मरीन लाईन्स स्थित बिडला मातुश्री सभागार में राष्ट्रभक्ति , धर्म एवं सांस्कृति से संबंधित सांस्कृतिक संध्या एवं सम्मान समारोह विशाल जनसमुदाय की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ| राष्ट्रीय एकजुटता को शक्ति प्रदान कर आतंकवाद पर विजय पाना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में छात्रों ने ऐसे कार्यक्रम पेश किये जिनमें नृत्य-संगीत के अनोखे संगम व सामाजिक सौहार्द एवं समरसता का समावेश था |