लक्ष्य :

विश्व स्तर पर विभिन्न नगरों में शाखाओं की स्थापना के द्वारा विभिन्न जैन संगठनों को एकीकृत मंच प्रदान कर भगवान महावीर के अहिंसा, विश्व शांति और अनेकान्त जैसे जनोपयोगी सिद्धान्तों का अधिकतम प्रचार-प्रसार करना तथा अपने व्यापक शाखा तंत्र के माध्यम से मनवसेवा के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करना |


उद्देश्य एवं स्वरुप :

उद्देश्य :
१. जैन समन्वय एवं एकता
२. भगवान महावीर के संदेश : अहिंसा, अनेकांत, अपरिग्रह जैसे शाश्वत संदेशों का प्रसार
३. सामाजिक विकास एवं मानव सेवा के कार्यक्रम

संगठन का स्वरुप :
१. चारों घटकों का प्रतिनिधित्व
२. चारों समाज का नेतृत्व


विशेष प्रयास :
१. महावीर जयंती का राष्ट्रीय अवकाश एवं देश - विदेश मेंअहिंसा दिवस घोषित करने का प्रयत्न

२. संवत्सरी एकीकरण का प्रयास
३. अहिंसा एवं शाकाहार प्रचार प्रसार हेतु समय - समय पर प्रयास
४. समग्र जैन समाज के धार्मिक नेतृत्व व सामाजिक संस्थाओं एवं ट्रस्टों को एक मंच पर लाने का       सफल प्रयास